1 मेष राशि - आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत लाभ या सुधार की अपेक्षा नहीं की जा सकती। लेकिन किसी महिला के सहयोग द्वारा लाभ की परिस्थिति बन सकती है।
2 वृषभ राशि - इस समय आपके पास धन तो है, लेकिन खर्चे भी उतने ही बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वाणी द्वारा अपनी आर्थिक समस्या में बढ़ावा ना लाएं। मीठी वाणी द्वारा लाभ हासिल कर सकते हैं।
3 मिथुन राशि - धन की परिस्थिति आपके लिए बहुत ख़ास नजर नहीं आ रही है। फिलहाल आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि, भविष्य में आपको मेहनत का फल आवश्यक मिलेगा।
4 कर्क राशि - आर्थिक मामलों में आपको आराम मिलेगा। इस समय धन से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होने के साथ धन लाभ के योग बनेंगे।
5 सिंह राशि - घर परिवार द्वारा आर्थिक सम्पूर्णता मिलेगी। पिता या माता द्वारा आपको आर्थिक सहायता मिलेगी। धन की परिस्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं, प्रयासरत रहें।
6 कन्या राशि - आर्थिक परिस्थिति में सुधार के योग नजर आ रहे हैं। भूमि द्वारा लाभ मिलेगा। IT-टेक्नोलॉजी सेक्टर के लोगों को नए क्रियात्मक विचारों द्वारा लाभ प्राप्त होगा।
7 तुला राशि - आज के दिन आपको पिता-माता का आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्यों को सराहा जाएगा। नए आइडिया द्वारा काम करने पर आर्थिक परिस्थिति में लाभ मिलेगा।
8 वृश्चिक राशि - आपकी आर्थिक परिस्थिति पहले से बेहतर रहेगी। धन से जुड़े पेंडिंग मामले धीरे-धीरे पूरे होते नज़र आ रहे हैं। अधूरे कार्य पूर्ण करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है।
9 धनु राशि - आर्थिक परिस्थितियों में सुधार होगा। आपके काम में गति आएगी। काम की परिस्थिति जैसे-जैसे सुधरेगी आर्थिक लाभ आपके लिए आसान होगा।
10 मकर राशि - आर्थिक परिस्थिति में लाभ के लिए आप प्रयासरत तो बहुत हैं लेकिन कहीं न कहीं बोझिल महसूस कर रहे हैं। आप पर आर्थिक दबाव बना हुआ है। पारिवारिक चीजें बेहतर रहेंगी।
11 कुंभ राशि - आर्थिक परिस्थिति में बहुत ज़्यादा सुधार नज़र नहीं आ रहा है। धन से जुड़े छोटे मामलों को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना है। किसी महिला द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
12 मीन राशि - सही निर्णय द्वारा धन निवेश करेंगे तो आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। धन की परिस्थिति आपके लिए बढ़िया रहेगी। हालांकि, खर्चों को नियंत्रण करने का प्रयास करें।
0 टिप्पणियाँ