1 मेष राशि - आज के दिन आपको पूर्व में की गई मेहनत का नतीजा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। भाग्य का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा।
2 वृष राशि - आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। हालांकि, आज के दिन गुप्त ख़र्च भी आपके सामने आ सकते हैं। धन लाभ की तरफ ध्यान देना आपके लिए आवश्यक है।
3 मिथुन राशि - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में किसी प्रकार का बदलाव नजर नहीं आएगा। पारिवारिक सहयोग से धन लाभ मिल सकता है।
4 कर्क राशि - भविष्य में आपको पैतृक संपत्ति मिलती नज़र आ रही है। अपने सही निर्णय द्वारा आपको लाभ मिलेगा। परिजनों के सहयोग द्वारा आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
5 सिंह राशि - यदि आपका पार्टनरशिप का बिज़नेस है तो आने वाले समय में आपको मुनाफ़ा मिलेगा। कार्य में सफलता से जुड़े योग बन रहे हैं। धन-संपत्ति के मामले में आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।
6 कन्या राशि - आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके पूर्व प्रयासों का फल प्राप्त करने का है। पैतृक संपत्ति द्वारा लाभ के योग हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज के दिन आप तनावमुक्त रहेंगे।
7 तुला राशि - आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपका बहुत ही मध्यम है। किसी भी प्रकार का धन लाभ आज के दिन नज़र नहीं आ रहा है। आपकी आर्थिक परिस्थिति जैसी थी वैसी ही रहेगी।
8 वृश्चिक राशि - आज के दिन आप धन से जुड़े अहम फ़ैसले लेंगे। आपको किसी प्रकार का पेमेंट या धन प्राप्त होगा। माता या बहन द्वारा आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा और संतुष्ट रहेंगे।
9- धनु राशि - आपके लिए पूर्व के प्रयासों द्वारा धन अर्जित करने का समय है। वहीं, आज के दिन आप जितना धन अर्जित करेंगे उतना खर्चों में निकल जाएगा। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें।
10- मकर राशि - यदि आपका वाहन मशीनरी का काम है तो शाम का समय आपके लिए धन लाभ लेकर आएगा। आपका भले ही मन काम की तरफ लगे लेकिन धन से जुड़ा अहम फ़ैसला लेने में जल्दबाज़ी न करें।
11 कुम्भ राशि - धन लाभ आपको जितना भी होगा वो सुबह के समय होगा। दोपहर में मंगल के राशि परिवर्तन के बाद आपको राहत मिलेगी। हो सकता है आज आपको दोपहर के बाद धन लाभ मिले।
12 मीन राशि - धन लाभ के दृष्टिकोण से समय आपका ठीक रहेगा। वाणी द्वारा पारिवारिक सुख एवं सहयोग प्राप्त करेंगे। कम्युनिकेशन से जुड़े व्यवसाय वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ