Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज का राशिफल...कैसा होगा, आपका आज शुक्रवार का दिन...पढ़िए


 1 मेष राशि - आज के दिन आपके खर्चों और कमाई में एक तालमेल बैठेगा। धन लाभ के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और सुख मिलेगा।


2 वृषभ राशि - आज के दिन आप जितना धैर्य से काम लेंगे इतना ही अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से जीवन में संतुलन की कमी महसूस होगी। तनाव से बचना बेहतर रहेगा।


3 मिथुन राशि - जीवनसाथी के साथ बहुत ख़ूबसूरत समय बिताएंगे। पारिवारिक रिश्तों में सुधार महसूस होगा। धन के मामले में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


4 कर्क राशि - आज के दिन किसी भी प्रकार के विवाद से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। मकान मालिक से भी किसी प्रकार के विवाद की संभावना नज़र आ रही है।


5 सिंह राशि - आज के दिन आपको तनाव घेर कर रख सकता है। मानसिक बेचैनी आपको सता सकती हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।


6 कन्या राशि - आज के दिन आपको धन के मामले में संभल कर रहना होगा। कोई छोटा झटका आपको महसूस हो सकता है, जिसके आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है।


7 तुला राशि - घर परिवार और कार्यक्षेत्र में आपका नियंत्रण बना रहेगा। कार्यों में किसी महिला का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होने के साथ धन लाभ के योग हैं।


8 वृश्चिक राशि - नए कार्यों को करने से जुड़ी प्लानिंग करेंगे तो लाभ प्राप्त होगा। अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत रहें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है।


9 धनु राशि - आज के दिन आपको बहुत साहसपूर्ण कार्य करने का मौका मिलेगा। वहीं जीवनसाथी द्वारा पूर्ण प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन इच्छाएं पूरी होती नजर आ रही हैं।


10 मकर राशि - पुराने मित्रों से बातचीत होगी और दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज कोई खबर ऐसी प्राप्त हो सकती है जिससे आपका दिन बेहतर हो जाए। जीवन में उत्साह महसूस करेंगे।


11 कुंभ राशि - आज के दिन आपके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार से लापरवाही न बरतें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।


12 मीन राशि - बहुत दिनों से किसी मौके की तलाश में थे तो समझ लीजिए आज वो दिन आ गया है। भूमि या आईटी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको धन लाभ प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ