1 मेष राशि - आज का दिन आपको धैर्य पूर्वक बिताने की कोशिश करनी है। कई चीज़ों को लेकर आपके जीवन में संतुलन नहीं है। तनाव से बचने का प्रयास करें।
2 वृष राशि - पार्टनरशिप से जुड़े अहम मसले तय होंगे और आपको सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी का सुख मिलने के साथ मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी।
3 मिथुन राशि - आज के दिन आप थोड़ा आराम महसूस करेंगे। अधूरे कार्य आपके पूरे होंगे और सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा।
4 कर्क राशि - आज के दिन आपका कोई राज बाहर आएगा या विश्वासघात जैसी परिस्थिति बनेगी। मन में तनाव हो सकता है। आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
5 सिंह राशि - पारिवारिक रिश्तों को सुधारने के लिए समय बहुत अच्छा है। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। कार्य पूर्ण होने से मानसिक संतुष्टि का अनुभव होगा।
6 कन्या राशि - आज का दिन आपका छोटी-छोटी प्लानिंग में बीतेगा। कार्यों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। आज के दिन आपके मन की इच्छाएं पूरी नहीं होंगी।
7 तुला राशि - इस समय आपको कई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। खुद को तनाव में घिरा हुआ महसूस करेंगे। पूजा-पाठ में मन लगाने का प्रयास करें।
8 वृश्चिक राशि - आज के दिन आप अकेलापन महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। सब कुछ होते हुए भी आप निराश और हताश हो सकते हैं।
9 धनु राशि - कार्यों में सफलता पाने के लिए संघर्ष करेंगे। आज के दिन कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में छोटी परेशानी आ सकती है।
10 मकर राशि - आज के दिन आप आध्यात्मिक तौर पर आगे बढ़ेंगे। वहीं, आपको अपनी माता या किसी महिला का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होंगे।
11 कुम्भ राशि - कार्यों पर आपका बढ़िया नियंत्रण रहेगा। जीवन के कई मसलों को आप बहुत आसानी से सुलझा पाएंगे। संतान द्वारा सुख प्राप्त होने के योग हैं।
12 मीन राशि - आज के दिन आपको आर्थिक चिंता सता सकती है। हालांकि, अधूरे कार्य पूरे होने से मन संतुष्ट होगा. तनाव ना लें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
0 टिप्पणियाँ