1 मेष राशि - आर्थिक तौर पर आज का दिन आपका मंदा रहेगा। पुरानी किश्तें आपको परेशान कर सकती हैं। धन हानि हो सकती है या कर्जों में उलझ सकते हैं।
2 वृष राशि - आज के दिन आप थोड़ा सा परिश्रम करेंगे तो फल मिलेगा। नई विचारधारा को स्पष्ट करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक तौर पर समय आपका सामान्य है।
3 मिथुन राशि - मेहनत करेंगे तो उसका परिणाम आपको बहुत अच्छा मिलेगा। वहीं बुद्धि द्वारा आपको धन प्राप्ति होगी। विद्या से जुड़े काम में आपको सफलता मिलेगी।
4 कर्क राशि - आर्थिक तौर पर ये समय आपके लिए अच्छा है। धन लाभ के मौके मिलेंगे और भाग्य आपका पूरा साथ देगा। धन-पैसे से जुड़ा तनाव आपका कम होगा।
5 सिंह राशि - आज के दिन आर्थिक तौर पर आपको मेहनत का फल प्राप्त होगा। वहीं, नई विचारधारा या क्रिएटिव काम द्वारा आपको आर्थिक संपूर्णता प्राप्त होगी।
6 कन्या राशि - इस समय आपका धन खर्च होगा लेकिन धन लाभ भी मिलेगा। आपको आय-व्यय के संतुलन पर ध्यान देना ज़रूरी है। आर्थिक तौर पर समय अच्छा है।
7 तुला राशि - आर्थिक तौर पर ये समय आपका अच्छा है। वहीं आपको ध्यान देना है कि आप फिजूल खर्च ना करें। गलत निर्णय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
8- वृश्चिक राशि - आर्थिक तौर पर यह समय आपका सामान्य है। धन खर्च पहले से अधिक होगा और फिलहाल आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य पर ख़र्चे बढ़ सकता हैं।
9 धनु राशि - आर्थिक तौर पर ये समय आपका मंदा है। लेकिन धन संजोने के लिए ये समय बेहतर है। आपको आपके धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
10 मकर राशि - आर्थिक तौर पर समय आपके लिए पहले से सामान्य रहेगा। धन लाभ की परिस्थिति बहुत अच्छी नजर नहीं आ रही है। अपने काम को साबित करना ज़रूरी है।
11 कुम्भ राशि - घर परिवार और माता द्वारा आपको आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। साथ ही साथ घर पर आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। लेकिन आर्थिक संपूर्णता बनी रहेगी।
12 मीन राशि - आर्थिक तौर पर ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है. वाणी द्वारा धन अर्जित करेंगे। हालांकि, भोजन पर आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ