Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज का राशिफल...कैसा होगा, आपका आज मंगलवार का दिन...पढ़िए

 


1  मेष राशि - पिता-माता का आर्थिक रूप से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन आपके कार्यों को सराहा जाएगा और धन लाभ मिलेगा।


2 वृषभ राशि -  घर परिवार द्वारा आर्थिक सम्पूर्णता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए अच्छा रहेगा। मेहनत का फल प्राप्त होने के योग हैं।


3 मिथुन राशि - धन की परिस्थिति आपकी बहुत खास नजर नहीं आ रही है। हालांकि, पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत करने की प्लानिंग करेंगे। भविष्य में लाभ मिलेगा।


4 कर्क राशि - आर्थिक स्थिति में बहुत लाभ या सुधार की अपेक्षा नहीं की जा सकती। जबकि कहीं अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। खर्चों को नियंत्रित रखें। 


5 सिंह राशि - आर्थिक परिस्थितियां पहले से बेहतर होती नजर आ रही है। आपके काम बन रहे हैं। मेहनत का फल मिलने से मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी।


6 कन्या राशि - निवेश से जुड़े मामले में सही निर्णय लेना आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। धन लाभ की परिस्थिति बन रही है। हालांकि, खर्च नियंत्रण में सुधार नजर नहीं आ रहा है।


7 तुला राशि - धन-पैसे के मामले में आपका दिन सामान्य रहेगा। इस समय आपके पास धन आ तो रहा है लेकिन खर्चे भी उतने ही हो रहे हैं।


8 वृश्चिक राशि - धन लाभ के लिए आप प्रयासरत तो हैं लेकिन बोझिल भी महसूस कर रहे हैं। धन लाभ प्राप्त करने के लिए अभी कुछ समय का इंतजार करना होगा।


9 धनु राशि - आर्थिक मामलों में आपको आराम मिलेगा। धन निवेश से जुड़े मामले में आप यदि निर्णय सटीक लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।


10 मकर राशि - आपकी आर्थिक परिस्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कई रुके हुए काम बनते नजर आ रहे हैं। साथ ही धन लाभ के रास्ते खुल रहे हैं।


11 कुंभ राशि - आर्थिक परिस्थिति में बहुत ज़्यादा सुधार नजर नहीं आ रहा है। धन खर्च से जुड़े छोटे-छोटे मामलों को लेकर आपको सावधान रहना है।


12 मीन राशि - आज के दिन आपको भूमि द्वारा लाभ मिलेगा। साथ ही भवन का सुख प्राप्त होने के योग हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय अच्छा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ