आज का पंचाग
तिथि: शुक्ल सप्तमी - 19:58:39 तक
मास अमांत: आश्विन (अधिक)
वार: बुधवार
सम्वत:-2077
सूर्योदय: 06:10:07 | सूर्यास्त: 18:15:59, , नई दिल्ली,भारत
आज का राशिफल
मेष राशि -
आज के दिन कठिन काम को पूरे उत्साह के साथ करें, तो वहीं दूसरी ओर ज्ञान में वृद्धि लिए भी प्लानिंग की जा सकती है।
वृषभ राशि -
आज के दिन स्वभाव में धैर्य बनाए रखना होगा. कुछ देर समय निकाल कर रचनात्मक कार्य व मनपसंदीदा कार्य करना आपको ऊर्जावान बनाएगा.
मिथुन राशि-
आज के दिन सभी के साथ ताल-मेल बना कर चलना है. हो सकता है पुरानी यादें आपके तनाव का कारण बने।
कर्क राशि -
आज के दिन सुख-सुविधाओं का आनंद उठ पाएंगे.आलस्य का त्याग करते हुए कर्मठ बनना होगा, यह समय लाभ पाने के लिए काफी उत्तम है।
सिंह राशि -
आज के दिन ग्रहों की स्थिति देखें हुए आपको सलाह दी जाती है की आशावान रहते हुए, चल रही नकारात्मकता में भी अवसर खोजने होंगे।
कन्या राशि -
आज के दिन मानसिक रूप से अत्यधिक भार लेने से बचे, तो वहीं दूसरी ओर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से भी बचना होगा।
तुला राशि -
आज के दिन कई बार ऐसा लगेगा कि काम करने में मन नहीं लग रहा है, लेकिन ऐसा करना बड़े नुकसान करा देगा.छोटे बच्चों को सभ्यता और संस्कार का पाठ माता-पिता के द्वारा पढ़ाया जाना चाहिए।
वृश्चिक राशि -
आज के दिन खुद के लिए समय निकालना होगा. कई दिनों से कोई कोर्स आदि का प्लान बना रहे थे, तो उसका श्री गणेश कर देना चाहिए।
धनु राशि -
आज के दिन कार्य सिद्ध करने के लिए किसी को परेशान न करें, दूसरों कि हाय लेना भविष्य के लिए महँगा पड़ सकता है।
मकर राशि -
आज के दिन लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए वाणी में मिठास बनाएं रखना होगा, क्योंकि तीखे-बोल सदैव कार्य को बिगाड़ने वाले होते हैं।
कुम्भ राशि -
आज के दिन अनावश्यक रूप से उत्सुकता न दिखाते हुए, समता बनाए रखने में ही समझदारी होगी।
मीन राशि -
आज के दिन आर्थिक मामलों को लेकर गंभीर रहें, अनावश्यक खर्च परेशानी का कारण बन सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ