Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज का राशिफल...क्या कहते आज किस्मत के तारे...पढ़िए

1. मेष राशि - बातचीत द्वारा आप धन कमा सकते हैं। हो सकता है आपका कोई कार्य, ईमेल या फिर लिखित मामला में धन से जुड़ा हुआ लाभ प्राप्त होगा।


2. वृष राशि - धन के मामले में समय आपका ख़ास नहीं है। हो सकता है किसी गलत निर्णय से आपका धन अटक जाए। वाणी द्वारा आप अपने धन के मामले में नुकसान उठा सकते हैं।


3. मिथुन राशि - आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सा जोर लगाना होगा। किसी भी प्रकार की गति आपके लिए नज़र नहीं आ रही है।


4. कर्क राशि - आपका पूरा ध्यान आपके धन की तरफ रहेगा। आपके कार्यों को सराहा जाएगा। आपको धन लाभ प्राप्त होगा।


5. सिंह राशि - आपके धन लाभ की स्थिति बहुत खास नजर नहीं आ रही है। किसी भी प्रकार के निर्णय तक पहुंचने के लिए आपको थोड़ा सा प्रयासरत रहना होगा।


6. कन्या राशि - आप आने वाले समय को प्रबल करने के लिए बहुत से ऐसे काम करेंगे जिससे आपकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। आज के दिन आप भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे।


7. तुला राशि - आर्थिक मामला में आज का दिन बहुत ख़ास नहीं है। वर्तमान में आपको आने वाले समय के लिए समय लगाना है, यानी आर्थिक मामले को सुधारने का प्रयास करना।


8. वृश्चिक राशि - धन के मामले में आप को सावधान रहना है। कोई गलत निर्णय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपनी वाणी द्वारा स्वयं का नुकसान कर सकते हैं।


9. धनु राशि - आर्थिक मामलों में चीजें बेहतर होती दिखती हैं, लेकिन थोड़ा समय लगेगा। अपनी अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना ज़रूरी होगा।


10. मकर राशि - आपके लिए आर्थिक व्यवस्था सुधारने के लिए अभी थोड़ा सा प्रयासरत रहना ज़रूरी है। आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स पर ज़्यादा ख़र्च बढ़ जाएगा।


11. कुम्भ राशि - आपका पूरा ध्यान कर्म और अर्थ की तरफ है। आप रणनीति तैयार करें। वर्तमान में आपको धन लाभ प्राप्त करने में समय लगेगा।


12. मीन राशि - आपका कोई ना कोई निर्णय आपको धन लाभ की ओर से होगा। आपको सहयोगियों द्वारा भी आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ