1 मेष राशि - अपने खर्चों को नियंत्रित करने पर थोड़ा ध्यान दें। अपनी चीजों को ध्यानपूर्वक संभाल कर रखने का वक़्त है। समय को आनंदपूर्वक बिताएंगे।
2 वृषभ राशि - आज के दिन आप अकेलापन और मायूसी महसूस करेंगे। सब कुछ होने के बाद भी आपको अंदरूनी तनाव हो सकता है। अकेलापन आपको ज़्यादा सताएगा।
3 मिथुन राशि - आज के दिन आपके पुराने कर्ज़ की किश्त पूरी होगी और किसी नए लेन-देन में उलझ सकते हैं। अपनी काबिलियत के बल पर दूसरों की मदद करेंगे।
4 कर्क राशि - आज के दिन आप में पहले से अधिक ऊर्जा रहेगी। आपका नाम रोशन होगा। आप जहां जाएंगे आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। मन प्रसन्न रहेगा।
5 सिंह राशि - अपने जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत करने में पूरी तरह सक्षम हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य से जुड़ी प्लानिंग करने में सफल होंगे।
6 कन्या राशि - इस समय प्रचुर मात्रा में धन लाभ के योग नज़र आ रहे हैं। कहीं पुराना रुका पैसा मिलता नज़र आ रहा है। आज के दिन ऐसा संयोग बनेगा जिससे धन लाभ प्राप्त होगा।
7 तुला राशि - किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जो मन को ख़ुश करेगी। पुराने संबंध में सुधार के योग हैं। पारिवारिक संबंधों में आपको ख़ुशी महसूस होगी।
8 वृश्चिक राशि - आज के दिन आपके जीवन में प्रेम बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी और साथ ही नए संबंध की शुरुआत होगी। मन में एक अलग ख़ुशी रहेगी।
9 धनु राशि - आर्थिक दृष्टिकोण से आपका समय ठीक है। लेकिन कहीं न कहीं आपको ऐसा लगेगा कि चीज़ें आपके हाथ से फिसलती जा रही हैं। अपनी विचारधारा पर ध्यान रखना ज़रूरी है।
10 कुम्भ राशि - आज के दिन यात्रा के योग बन रहे हैं। आपमें से कई लोगों के जो कार्य रुके हुए थे वो पूर्ण होते हुए नज़र आ रहे हैं। आपको अपने जीवन में गति महसूस होगी।
11 मकर राशि - स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना बहुत आवश्यक है। साथ ही अपने आपको कहीं घिरा हुआ महसूस करेंगे हालांकि, पारिवारिक खुशी प्राप्त होगी।
12 मीन राशि - तारे सितारे, ग्रह-नक्षत्र सब आपका साथ दे रहे हैं। फिर भी जीवन में एक संतुलन की कमी है। जीवनसाथी के सहयोग से लाइफ में संतुलन स्थापित करें।
0 टिप्पणियाँ