
1 मेष राशि - आज के दिन आपके अधूरे काम पूर्ण होंगे। हालांकि, आप सफलता के परिणाम तक नहीं पहुंच पाएंगे। चीजों को लेकर बेवजह तनाव लेकर परेशान ना हों।
2 वृष राशि - आज के दिन कोई ऐसा संबंध बनेगा जिससे आपके मन को ख़ुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बहुत अच्छा बीतेगा। मन में किसी प्रकार की दुविधा न रखें।
3 मिथुन राशि - आज के दिन आपको कोई अच्छी ख़बर मिलेगी या फिर ईमेल द्वारा नया काम बनेगा। किसी अपने से मुलाकात होने से मानसिक प्रसन्नता महसूस होगी।
4 कर्क राशि - आज के दिन आपकी अधूरी इच्छाएं पूर्ण होगी। मन में संतुष्टि रहेगी और प्रसन्नता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और परिवार का समर्थन मिलेगा।
5 सिंह राशि - कार्यों को पूर्ण करने के लिए एक लिस्ट बनाएं और उस पर अमल करें। प्लानिंग के आधार पर कार्य करके समय का बेहतर सदुपयोग कर पाएंगे। संतान सुख मिलेगा।
6 कन्या राशि - आज के दिन अत्याधिक आत्मविश्वास आपके लिए कष्ट का कारण बन सकता है। संबंध आपके मधुर रहेंगे। जीवन में एक अलग ख़ुशी बनी रहेगी।
7 तुला राशि - एक वर्ष पूर्व से जिस कार्य की योजना बना रहे थो तो समझ लीजिए वो समय अब आ गया है।आपकी मनचाही इच्छाएं पूरी होती नजर आ रही हैं।
8 वृश्चिक राशि - यदि ख़ुद का कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय बहुत अच्छा है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
9 धनु राशि - आज के दिन कोई बात ऐसी हो सकती है जिससे मन में ठेंस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार से लापरवाही ना करें।
10 मकर राशि - आज के दिन आपको छोटी-छोटी बातों में उलझन महसूस हो सकती है। आपको मानसिक संतुष्टि महसूस नहीं होगी। मन में तनाव बढ़ सकता है।
11 कुम्भ राशि - आज के दिन आलस्य से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मित्रों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा।
12 मीन राशि - आज के दिन कोई ऐसा मौका मिलेगा जिससे आने वाले समय में आप धन लाभ कमाएं। पारिवारिक खुशी मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा।
0 टिप्पणियाँ