Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज का राशिफल...जानें कैसा होगा आज का दिन...पढ़िए

 

1 मेष राशि - इस समय आपका धन ख़र्च बहुत ज़्यादा है। आर्थिक समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। शेयर मार्किट द्वाराआर्थिक नुकसान हो सकता है।


2 वृष राशि - आज के दिन आपको पुराना फंसा हुआ पैसा मिलेगा लेकिन वो अपने आप ही ख़र्च हो जाएगा। इस समय धन की स्थिति आपके लिए मध्यम है।


3 मिथुन राशि - आज के दिन आर्थिक पक्ष आपका बहुत ख़ास नहीं है। इस समय धन ख़र्च पहले से अधिक होगा। धन लाभ के लिए अभी कुछ समय का इंतजार करना पड़ेगा।


4 कर्क राशि - आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए उत्तम है। पैसे के मामले में शुक्र आपका साथ दे रहा है। इस समय आपको प्रचुर मात्रा में धन लाभ होगा।


5 सिंह राशि - आर्थिक तौर पर समय आपका पहले से बेहतर है। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। साथ ही पारिवारिक संपत्ति द्वारा भी धन लाभ मिलने के योग हैं।


6 कन्या राशि - नई विचारधारा द्वारा आपको धन प्राप्त होगा। किसी महिला के सहयोग द्वारा भी आपको धन प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपका ठीक है।


7 तुला राशि - आर्थिक तौर पर आपका समय अच्छा है। हालांकि, वाणी द्वारा अपना नुकसान करने से बचें। आज के दिन आपको भूमि संबंधित लाभ प्राप्त होगा।


8 वृश्चिक राशि - आर्थिक पक्ष आपका पहले से बेहतर है। आर्थिक नीति के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। आज के दिन आपके लिए धन लाभ की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।


9 धनु राशि - आर्थिक तौर पर समय आपका मध्यम है। हालांकि, भाग्य का आपको पूर्णतः सहयोग मिल रहा है। पारिवारिक सहयोग से धन लाभ प्राप्त होगा।


10 मकर राशि - आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए बहुत ख़ास नहीं है। आपका धन व्यर्थ जा सकता है। अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।


11 कुंभ राशि - आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपका बहुत अच्छा है। एक तरफ जहां आप कोई पुराना कर्ज़ चुकाने में सफल होंगे वहीं पुराना फंसा पैसा मिलेगा।


12 मीन राशि - धन के मामले में परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचकर चलें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपका मध्यम है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ