Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज का राशिफल...कैसा होगा, आपका आज रविवार का दिन...पढ़िए

 images%2B-%2B2020-08-27T075033.039



1 मेष राशि - आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। थोड़ा तनाव हो सकता है। अनचाहा प्रवास होने से मन की इच्छाएं पूरी नहीं होंगी।


2 वृष राशि - मन में अकेलापन महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आप खुद को अकेला महसूस करेंगे।


3 मिथुन राशि - कोई छुपा हुआ राज बाहर आएगा। आपके साथ विश्वासघात जैसी परिस्थिति बनेगी। किसी बात को लेकर मन आहत होगा।


4 कर्क राशि - जीवन में छोटे संघर्ष महसूस होंगे। आज के दिन आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है।


5 सिंह राशि - आज का दिन थोड़ा आराम महसूस करेंगे। अधूरे कार्य आपके पूरे होंगे और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख मिलेगा।


6 कन्या राशि - पारिवारिक जीवन के लिए समय बहुत अच्छा है। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। रिश्तों में सुधार होने से मन प्रसन्न होगा।


7 तुला राशि - इस समय आपको कई ज़िम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव भी महसूस करेंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा।


8 वृश्चिक राशि - आर्थिक चिंता आपको आज के दिन सताएगी। पैसों से जुड़ा कोई मामला परेशान कर सकता है। हालांकि, पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।


9 धनु राशि - आज का दिन आपको धैर्यपूर्वक बिताने की आवश्यकता है। कई चीज़ों को लेकर जीवन में संतुलन बिगड़ है। तनाव से बचने का प्रयास करें। 


10 मकर राशि - आज के दिन आप आध्यात्मिक तौर पर आगे बढ़ेंगे। किसी महिला द्वारा पूर्ण सुख प्राप्त होगा। परिवार द्वारा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। 


11 कुम्भ राशि - आज के दिन खर्चों पर आपका नियंत्रण रहेगा। जीवन के कई मसलों को आप बहुत आसानी से सुलझा पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 


12 मीन राशि - पार्टनरशिप से जुड़े अहम मसले सुलझेंगे। कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। भविष्य से जुड़ी प्लानिंग कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ